जिले में कोरोना संक्रमित नए मरीजों के आंकड़े में कमी आ रही है लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन बाद शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 46 हो गया है। गांव कमाना निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। बुजुर्ग की एक दिन पहले ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा शुक्रवार को जिले मे कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले मे कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 2508 हो गया है। राहत की बात यह भी है कि शुक्रवार को 30 मरीज ठीक भी हुए हैं। 2250 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 212 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव प्रभुवाला निवासी दंपती और उसके 14 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।