फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तटबंध के विवाद में सहनाल के सरपंच सहित चार ग्रामीणों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन गांव सहनाल के सरपंच।
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव सहनाल में शनिवार देर रात्रि बाढ़ के पानी से बचाव के लिए तटबंध बनाए जाने पर बखेड़ा हो गया। हमलावरों ने सरपंच सतपाल सिंह सहित चार ग्रामीणों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल सरपंच और अन्य ग्रामीण रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस बीच करीब 40 से अधिक हथियारबंद लोगों ने अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर सरपंच व घायलों पर फिर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरपंच ने इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल अस्पताल में पहुंचकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गांव के नागरिक अस्पताल में घायल सहनाल के सरपंच सतपाल सिंह, अमरीक कुलदीप, काकू सिंह ने बताया कि उनके गांव में बाढ़ के पानी से बचाव के लिए गरीब बस्ती के लोगों तटबंध बना रहे थे, ताकि बाढ़ का पानी उनकी बस्ती में न आ सके। वहीं, दूसरी तरफ गांव के कुछ जमींदारों द्वारा भी अपने खेत में मकानों को बचाने के लिए तटबंध बनाए जा रहे थे। सरपंच सतपाल ने आरोप लगाया कि जमींदारों द्वारा गरीब बस्ती में तटबंध बनाने से रोका जा रहा था। गरीब बस्ती के लोगों ने जो ट्रैक्टर लगाए थे, जमींदारों ने उनके आगे अपने ट्रैक्टर लगाकर काम को रुकवा दिया। इस पर गांव में भारी विवाद हो गया तथा रात को ही मौके पर पुलिस को बुलाया गया था। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद मामला एक बार शांत हो गया था।

नागरिक अस्पताल में हमले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो डीएसपी और थानाध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर पुलिस को देख तितर-बितर होने लगे। इस दौरान पुलिस की गिरफ्त में चार-पांच हमलावर भी आ गए और पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है। वहीं, भाजपा नेता व मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्याम कंबोज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पुलिस ने जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया तो पूरा गांव रतिया फतेहाबाद रोड जाम कर देगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें हमला करने वालों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

40 से अधिक हथियारबंद आरोपियों ने नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर सरपंच व घायलों पर फिर किया हमला
सरपंच ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह दोबारा गुरदीप व अन्य लोगों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए ग्रामीणों पर भी हमला कर घायल दिया गया। उन्होंने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। सरपंच ने बताया कि सभी घायलों को लोगों ने रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में दोपहर में करीब 30-40 हमलावरों ने तेजधार हथियारों के साथ रतिया के नागरिक अस्पताल में घुस गए। हमलावरों ने सरपंच व अन्य घायलों के ऊपर फिर से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें