भट्टू कलां। फतेहाबाद ब्रांच नहर में डूबे युवक का शव बनमंदोरी पुल के समीप बरामद हो गया। बुधवार को नहर में नहाते समय युवक नहर में डूब गया था। जिस पर वीरवार को गोताखोर व ग्रामीण नहर में ढूंढने में लगे हुए थे। वीरवार शाम को युवक का शव बनमंदोरी पुल के समीप नहर में मिल गया। ग्रामीणों ने शव को नहर से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। संवाद