फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर से बरामद हुआ महिला का शव, पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया

Wed, 21 Jun 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर से एक महिला का शव मिला है। फिलहाल महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसके चलते शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आसपास के थानों में इस बारे में सूचना दे दी है।
विज्ञापन

महिला की उम्र लगभग 35 साल है जो करीब एक महीना पहले नहर में गिरी होगी क्योंकि शव पूरी तरह से गल चुका है। पुलिस के पास सूचना आई कि फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में एक महिला का शव पड़ा है जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि महिला के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है जिसकी उम्र लगभग 35 साल लग रही है तथा शव सड़ी गली अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें