कुलां। संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की मौत हो गई। रविवार सुबह वृद्ध का शव कुलां पुलिस चौकी के बाहर यात्री प्रतीक्षालय के लिए लगे शेड के नीचे एक रेहड़ी पर मिला। शव की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई। बताया गया है कि शनिवार शाम को वह कुलां आया था। सुरजीत अपनी पत्नी से अलग अपने बेटे के पास भूना में रहता था, जबकि उसकी पत्नी कुलां में रहती है। कुलां पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। संवा