रतिया। भूना रोड स्थित सुखचैन नहर में 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना नथवान के सरपंच कुलदीप को दी। कुलदीप ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना पाकर रतिया सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आज भूना रोड सुखचैन नहर में करीब 52 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर से मिला है शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है इसलिए शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। इसके बाद भी अगर शव की पहचान न हुई तो नगरपालिका के सहयोग से ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। संवाद