फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना में नहर से मिला 35 वर्ष की महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे से निकल रही नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है ताकि उसकी पहचान हो सके। वही सूचना आस-पास के थानों में दे दी है। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नहर में एक शव पुल के नीचे अटका हुआ है तो उनकी टीम से मूल कुमार, पराग, गुलशन बागड़ी मौके पर पहुंचे और महिला के शव को बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंची शहर पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मृतका महिला के दोनों हाथ पर एक-एक चूड़ी और कान में दो बालियां के साथ नाक में कोका डाला हुआ है। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें