फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दमकोरा में नहर से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने गांव दमकोरा में नहर से एक व्यक्ति का शव सड़ी गली अवस्था में बरामद किया है, पुलिस ने शव को शनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृत व्यक्ति का शव बिना कपड़ों के था उसके पैर पर सांप का टैटू बना हुआ मिला हैं। जिसकी आयु लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने नवजोत की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला है। नवजोत ढिल्लों ने बताया कि गांव दमकोरा स्थित छोटी नहर में एक व्यक्ति का शव आने की सूचना मिली तो उनकी टीम के सदस्य सुमित, विक्रम, केतन, पराग व प्रिंस के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाकर पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस ने आस पास के थानों में सूचना दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें