रतिया। गांव नंगल में संदिग्ध हालात में भाखड़ा नहर में डूबने से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के जगपाल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे अजीत सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे अजीत ने बताया कि उसका पिता जगपाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों ने बताया कि जगपाल का शव गांव के पास नहर में है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तुरंत बाहर निकाला व अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाहमनवाला चौकी प्रभारी हंसराज ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।