टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित फतेहाबाद ब्रांच नहर से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने शव की सूचना आस-पास के थानों में दे दी है ताकि पहचान की जा सके। मृतक की उम्र करीब 35 साल है जिसकी दाई बाजू पर कड़ा है। गो रक्षा दल के प्रधान नवजोत ने बताया कि उनके पास पुलिस ने शव के नहर में होने की सूचना दी थी जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। पंजाबी में कुछ लिखा हुआ है जो शव की हालत खराब होने की वजह से नहीं पढ़ा जा रहा है। संवाद