फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीसी ने नागरिक अस्पताल का किया दौरा, मरीजों से बातचीत कर जाना हाल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमओ व एसएमओ से चर्चा करते डीसी अजय सिंह तोमर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डीसी ने ओपीडी, विशेष नवजात देखभाल इकाई, आईसीयू, महिला व पुरुष वार्ड का दौरा किया और वहां दी जा रहीं सेवाओं को जांचा। उपायुक्त ने मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई रखने और मरीजों को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गईं दवाइयां देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम के प्रति जागरूकता के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां सुचारू रखने के निर्देश दिए। डेंगू के लारवा की पहचान और उसके निवारण व इलाज के सभी आवश्यक प्रबंध करें। फॉगिंग करवाए, इसके लिए पंचायती राज और स्थानीय निकाय विभाग के साथ तालमेल रखें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बाढ़ आई हुई थी, इसलिए जल-जनित बीमारियां पनपने का अंदेशा होता है। उन्होंने कहा कि जहां बाढ़ का पानी जमा है, वहां पर मच्छर न पनपने, इसके लिए वहां पर दवाई का छिड़काव करें और यह प्रक्रिया निरंतर चलनी चाहिए।
इस अवसर सीटीएम सुरेश कुमार, सीएमओ डॉ. सपना गहलावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलदीप गौरी, एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. गिरीश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयरन की गोलियां स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करवाने के निर्देश

उपायुक्त ने जिला में एनीमिया की स्थिति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिया की पहचान के लिए स्कूलों में निरंतर चेकिंग करें। आंगनबाड़ी केंद्रों में एनीमिया दूर करने की दवाई तथा बच्चों और गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां उपलब्ध करवाई जाएं और उनके हीमोग्लोबिन की जांच करें। खून की कमी के लक्षण होने पर उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं दी जाए। उन्होंने जिला में तैनात सभी आठ आरबीएस टीमों को एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश देते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। उपायुक्त ने आयुष्मान भव योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत चल रहे सेवा पखवाड़ा में जरूरी सभी प्रकार की गतिविधियां करें। लोगों को आयुष्मान भव योजना के लाभ के साथ-साथ वंचितों के कार्ड बनवाना भी सुनिश्चित करें। जिला में जो व्यक्ति इस योजना के तहत कार्ड नहीं बनवाए पाए है, उनके कार्ड इस सेवा पखवाड़ा के तहत बनाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें