फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फतेहाबाद की बेटी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय की झांकी का करेगी नेतृत्व

Wed, 25 Jan 2023 02:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

दिव्या नोखवाल का दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चयन हुआ है। दिव्या रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आएंगी। दिव्या फिलहाल फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मनोवैज्ञानिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
दिव्या नोखवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद की बेटी दिव्या नोखवाल गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय की झांकी का नेतृत्व करेगी। टोहाना सीआईए इंचार्ज हरफूल सिंह नोखवाल की बेटी दिव्या का चयन रक्षा मंत्रालय की ओर से किया गया है। डीआरडीओ द्वारा यह झांकी तैयार की गई है, जिसका नेतृत्व मनोविज्ञान विशेषज्ञ दिव्या करेंगी। दिव्या फिलहाल फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मनोवैज्ञानिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती हैं, जहां देश की सैन्य शक्तियों का प्रदर्शन होता है। इन्हीं झांकियों में रक्षा मंत्रालय की भी झांकी होती है। दरअसल, इस साल रक्षा मंत्रालय अपनी सैन्य शक्तियों में कुछ नए उपकरणों को शामिल करने जा रहा है, जो आने वाले समय में भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इसी थीम पर आधारित रक्षा मंत्रालय की झांकी कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र होगी, जिसमें दिव्या रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आएंगी।
एनएसएस व एनसीसी में लीडर रही हैं दिव्या

दिव्या के पिता सब इंस्पेक्टर हरफूल सिंह बताते हैं कि दिव्या ने कॉलेज व यूनिवर्सिटी स्तर पर एनएसएस व एनसीसी में लीडर की भूमिका निभाई है। उसने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान एनएसएस ली थी। उसमें लीडर के तौर पर कार्य किया हैं। 20 दिन से वह दिल्ली में रहकर झांकी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


वंदे भारत उत्सव कार्यक्रम के जरिये हुआ चयन
हरफूल सिंह ने बताया कि दिव्या का चयन वंदे भारत उत्सव कार्यक्रम से हुआ, जिसमें पूरे भारत से 2000 कलाकारों ने शिरकत की थी। इनमें से 500 कलाकारों का अलग-अलग मंत्रालयों की झांकियों को पेश करने के लिए चयन किया गया। इनमें दिव्या भी हैं। पिता हरफूल सिंह नोखवाल व मां अनीता नोखवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा बेटी का चयन करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें