फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद शहर को जल्द मिलेगा साइकिल और वॉकिंग ट्रैक

Tue, 16 Jul 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिनी बाईपास के साथ लगती बंद पड़ी नहर पर प्रस्तावित साइकिल और वॉकिंग ट्रैक के निर्माण के लिए नहर विभाग की ओर से एनओसी जारी कर दी गई है। इसके बाद से प्रक्रिया तेज हो गई है। शर्तों के अनुसार विभाग द्वारा एक लाख रुपये की राशि जमा करवाई जानी थी। अन्य विभागों को भी इसकी सूचना देनी थी ताकि वे निर्माण से पूर्व अपना कार्य पूरा कर ले।
विज्ञापन

इन सब कार्यों को लेकर नागरिक अधिकार मंच के पूर्व संयोजक महेंद्र कुमार धारनिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मुलाकात की और विस्तार से इस विषय पर चर्चा की। यह राशि अब विभाग में जमा हो चुकी है और विभाग इस राशि का करीब 50 प्रतिशत खर्च निर्माण कार्य के दौरान लगाए जाने वाले चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा यंत्रों पर खर्च करेगा।
इसके निर्माण से आसपास के लोग यहां पर सैर कर सकेंगे, वहीं शहर में सुंदरीकरण भी होगा। महेंद्र धारनिया ने बताया कि फतेहाबाद प्रदेश का तीसरा ऐसा जिला होगा, जिसमें वॉकिंग और साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इससे पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इसका लाभ यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय कारोबारियों को भी मिल सकेगा। इससे आसपास के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें