फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर की स्वच्छता के लिए हर साल खर्च हो रहे करोड़ों रुपये, फिर भी दोपहर तक उठ रहा कूड़ा

Thu, 26 Sep 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए हर साल करोड़ों रुपये प्रदेश सरकार खर्च कर रही हैं। मगर फिर भी शहर में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शहर में सफाई के अभाव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। अधिकारी दावा करते हैं कि शहर में सफाई बिल्कुल ठीक चल रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ अलग बयां करते हैं।
विज्ञापन

शहर के जवाहर चौक में सबसे पुराना कचरे का प्वाइंट बना हुआ है। दुकानदार इस कचरे के प्वाइंट को लेकर काफी परेशान हैं। काफी बार दुकानदार इस प्वाइंट को हटाने की मांग कर चुके हैं। मगर अब तक समाधान नहीं हुआ है। नगर परिषद द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारी रखने के लिए टेंडर लगाया गया था, वह टेंडर भी अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया है। सफाई कर्मचारी यूनियन का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था अच्छी तरीके से चलाने के लिए कर्मचारियों की काफी कमी है।
सरकार ने काफी समय से कर्मचारियों की नई भर्ती भी नहीं की है। हालत ऐसी है कि कई जगहों पर तो दोपहर तक भी कूड़ा उठाने का काम चलता रहता है। बीघड़ रोड जैसे प्रमुख रास्ते पर भी सुबह 11 बजे तक कूड़ा उठाने में कर्मचारी लगे रहते हैं।
विज्ञापन


दो सालों से नहीं लगा कर्मचारी रखने का टेंडर
फतेहाबाद नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था अच्छी हो, इसके लिए कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए अनुबंध पर करीब 90 कर्मचारी रखने के लिए दो साल पहले टेंडर लगाया गया था। लेकिन अब तक कर्मचारी नहीं रखे गए। वहीं कर्मचारी यूनियन का कहना है कि सरकार को अनुबंध पर कर्मचारी रखने की जगह पक्की भर्ती निकाल कर रिक्त पदों पर भर्ती करनी चाहिए। वहीं कर्मचारियों की वेतन विसंगति जैसी मांगों को पूरा करें।
-
तंग गलियों में नहीं पहुंच रहे डोर टू डाेर टीम के कर्मचारी
डोर टू डोर कचरा उठान के लिए नगर परिषद ने एजेंसी को ठेका दे रखा है, लेकिन ये एजेंसी शहर की तंग गलियों से कचरा उठान नहीं कर पा रही है। एजेंसी ने शहर में कूड़ा उठान के लिए 17 बड़ी गाड़ियां लगा रखी हैं, लेकिन ये गाड़ियां तंग गलियों में नहीं जा सकती। जिस कारण महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। एजेंसी ने कागजों में इन तंग गलियों में कूड़ा उठान के लिए ई-रिक्शा लगाए हुए है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
-
शहर में स्वच्छता के नाम पर सिर्फ दिखावा ही किया जा रहा है। हकीकत में हालात कुछ अलग है। दोपहर तक जवाहर चौक में कर्मचारी कूड़ा उठाते हैं, जो गलत है। शहर से कूड़ा सुबह-सुबह ही उठ जाना चाहिए।
- सोहित कुमार, दुकानदार

कई बार कर्मचारी दुकान खुलने से पहले ही सड़क की सफाई करके चले जाते हैं। इसके बाद दुकानदार अपना सारा दुकान का कचरा रोड पर ही रख देते हैं। सारा दिन ही कचरा सड़क पर पड़ा रहता है। कचरा डालने के लिए सुबह 10 बजे एक गाड़ी भेजनी चाहिए ताकि दुकानदार उसमें कूड़ा डाल सकें।
- देवेंद्र कुमार, दुकानदार
-
शहर के भूना रोड व जीटी रोड पर भी कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, इनको जल्द से जल्द उठाया जाना चाहिए ताकि दुकानदारों को कोई दिक्कत न हों। शहर सुंदर दिखना चाहिए। नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी बेलगाम हैं।
विज्ञापन

- गुलशन, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें