फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रोड़ी में रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या: 14-15 लोगों ने किया हमला; खेत में पानी लगाने जा रहा था मृतक

Sat, 22 Aug 2026 11:29 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में 14-15 लोगों ने मिलकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कुलवीर सिंह अपने भाई रणधीर सिंह और भतीजे जगदीप सिंह के साथ खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था। आरोप है कि गांव के बस स्टैंड के पास पहले से मौजूद लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव झोरड़रोही निवासी कुलवीर सिंह उर्फ निक्का पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलवीर सिंह शुक्रवार रात अपने भाई रणधीर सिंह और भतीजे जगदीप सिंह के साथ खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था। आरोप है कि गांव के बस स्टैंड के पास पहले से मौजूद करीब 14-15 लोगों ने तीनों को घेर लिया। शिकायत के अनुसार हमलावरों के पास लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। आरोपियों ने तीनों पर हमला कर दिया। हमले में कुलवीर सिंह को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सिरसा लेकर पहुंचे।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके भाई रणधीर सिंह और भतीजे जगदीप सिंह को भी चोटें लगने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें