फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोपल में वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत

Thu, 05 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन

पहली घटना गांव बड़ोपल की है, जिसमें एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ोपल निवासी सोमवीर के रूप में हुई है। वह गांव में ही मजदूरी करता था। बीती रात वह घर से निकला और सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सोमवीर के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। बड़ोपल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी घटना बुधवार सुबह गांव मानावाली की है। दरअसल भटिंडा निवासी दर्शना और उनके परिवार के सात-आठ लोगों ने किसी रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए फतेहाबाद जाना था। वे लोग भटिंडा से ट्रेन के रास्ते पहले भट्टू स्टेशन उतरे। इसके बाद एक ऑटो में सवार होकर भट्टू स्टेशन से फतेहाबाद के लिए निकले थे। बताया गया है कि गांव मानावाली के पास अचानक एक नील गाय उनके आटो के सामने आ गया और आटो असंतुलित होकर पलट गया। आटो ने साथ चल रहे एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। आटो पलटने से उसमें सवार दर्शना, उसके रिश्तेदार डिंपल, सरोज व पांच-छह अन्य घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में घायलों के बयान लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें