फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तेज आंधी से टूटे पेड़ सड़क पर गिरे, रास्ते व बिजली सप्लाई बाधित, कई जिलों में जमकर हुई बारिश

Sat, 27 May 2023 11:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा में पिछले दिनों से हो रहे मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह भी कई जिलों में जमकर बारिश हुई है, जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ ठंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सुबह तीन-चार बजे की बीच तेज आंधी आई और कई जिलों में जमकर बारिश हुई। जिसके कारण सड़कों पर जलभराव की समस्या हो गई। इस कड़ी में फतेहाबाद में भी अलसुबह तीन बजे के बाद आई तेज आंधी ने काफी आफत मचाई। कई प्रमुख रास्तों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। भट्टू से फतेहाबाद की मुख्य सड़क पर भी कई पेड़ गिर गए। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इस कारण सुबह सुबह गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। शहरी क्षेत्र में 4 से 5 घंटे के बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में तो पोल टूटने के कारण सुबह नौ बजे तक भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


बारिश के कारण गर्मी से मिली राहत
आंधी के बाद तेज बारिश भी आई। करीब 30 एमएम बारिश हुई। पिछले दिन से मौसम ठंडा होने के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सुबह के समय ठंडी हवा भी चली।  शनिवार सुबह अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टूटे पेड़ों को हटाने जुटा प्रशासन
जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य रास्तों पर गिरे पेड़ों को ग्रामीणों की मदद से हटाया गया है ताकि रास्ता बाधित न हो। टूटे पेड़ों की गणना की जा रही है। दोपहर तक पूरी रिपोर्ट बनेगी।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधिकारी के अनुसार
बिजली निगम के एक्सईएन संदीप मेहता ने बताया कि सभी सब डिविजन से बिजली के पोल टूटने व अन्य नुकसान की जानकारी ली जा रही है। लाइन स्टाफ सभी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। शाम तक कंपाइल रिपोर्ट बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें