फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: टीकाकरण के बाद तीन माह के शिशु की मौत, 20 साल बाद आईवीएफ से हुआ था बच्चा

Wed, 03 May 2023 02:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में तीन माह के शिशु के टीकाकरण के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा 20 साल बाद आईवीएफ तकनीक से हुआ था। गुस्साए परिजनों ने नागरिक असताल में हंगामा किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के हुड्डा सेक्टर तीन में तीन माह के शिशु के टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ गयी। गंभीर हालत में बच्चे को फ़तेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चा 20 साल बाद आईवीएफ तकनीक से हुआ था। गुस्साए परिजनों ने नागरिक असताल में हंगामा किया और पॉलीक्लिनिक स्टॉफ़ पर टीकाकरण के लापरवाही के आरोप लगाए। 

विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
हंगामे की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस टीम नागरिक अस्पताल पहुंची और परिजनों को शांत करवाने का प्रयास किया। फिलहाल नागरिक असताल में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मृतक बच्चे के पिता बलवान सिंह आईटीआई भोडिया खेड़ा में इंस्ट्रक्टर और माता वीना पीजीटी के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें