फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी टावर पर चढ़ा रहा लड़की का ताऊ

Sat, 05 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राई
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म करने और उसका अपहरण करने के मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से परेशान राई क्षेत्र के गांव में लड़की का ताऊ तीसरे दिन भी ग्रामीणों व पुलिस के समझाने के बाद भी टावर से नीचे नहीं उतरा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएसपी प्रदीप और थाना प्रभारी रामफल टावर के पास गए और समझाकर उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उधर, पुलिस ने पीड़िता का दोबारा अदालत में बयान दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन अनुमति नहीं मिली। 

ज्ञात रहे कि बुधवार शाम को लड़की के ताऊ ने टावर पर चढ़कर गले में फंदा डाल लिया और चेतावनी दी थी कि अगर किसी ने टावर के ऊपर चढ़ने का प्रयास किया तो वह जान दे देगा। सूचना पर डीएसपी प्रदीप कुमार व सुनील कुमार व राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उसे टावर से उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


राई थाना की बहालगढ़ चौकी में चार जुलाई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि गांव बहालगढ़ निवासी संजय अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया और उसकी भतीजी के अपहरण का प्रयास किया। आरोपी ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

लड़की का ताऊ पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए टावर पर चढ़ गया। परिजनों को मामले का पता लगा तो वे खेत में पहुंचे और उसे उतारने का प्रयास किया था।  पुलिस अधिकारियों ने व्यक्ति के परिजनों से बातचीत की। उसके बावजूद भी व्यक्ति मानने को तैयार नहीं था। परिजन भी अनशन पर हैं और कोई ठोस कार्रवाई करने के बाद ही कोई बात आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें