फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: परिवार गया था जींद, टोहाना में घर से नकदी व जेवर चोरी कर ले गए चोर

Fri, 09 Jun 2023 12:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में हरपाल चौक निवासी अमीर ने बताया कि वह वीरवार को परिवार सहित किसी काम से जींद गया हुआ था और रात को चोरों ने सेंधमारी करते हुए चोरी की है। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उसका भाई दूध लेने के लिए घर के आगे से गुजरा तो उसने मकान का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना शहर में हरपाल चौक स्थित एक मकान से चोर हजारों रुपये और 15 तोले चांदी के गहने चोरी करके ले गए। चोरी को अंजाम उस समय दिया गया, जब परिवार किसी काम से जींद गया हुआ था। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मकान मालिक अमीर की शिकायत पर आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में हरपाल चौक निवासी अमीर ने बताया कि वह वीरवार को परिवार सहित किसी काम से जींद गया हुआ था और रात को चोरों ने सेंधमारी करते हुए चोरी की है। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उसका भाई दूध लेने के लिए घर के आगे से गुजरा तो उसने मकान का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। जिस पर उसके भाई ने उसे व वार्ड पार्षद को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचित कर दिया गया। उसने बताया कि वह घर पर आया तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अमीर ने बताया कि चोर उसके घर से 10 हजार रुपये की नकदी, चांदी के कंगन, पायल, अंगूठियां सहित करीब 15 तोले चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि मकान मालिक अमीर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें