फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा चुनाव में उम्मीदवार के लापता भाई का शव मिलने से भड़के लोग, लगाया जाम

Wed, 25 May 2016 11:09 PM IST
fatehabad/bureau
विज्ञापन
नपा चुनाव में उम्मीदवार के लापता भाई का शव मिलने से भड़के लोग, लगाया जाम - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
 नपा चुनाव के बाद वार्ड नंबर छह में चुनावी रंजिश के बाद हुए दोनों पक्षों के झगड़े को लेकर अभी वार्ड का माहौल शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार सुबह शहर में एक बार फिर तनाव फैल गया। नगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर छह से हारे उम्मीदवार रमनदीप का भाई अमनदीप दो दिनों से लापता था, जिसका शव लाली और मिराना के पास घग्घर नदी में मिला। लापता युवक के शव मिलने की सूचना मिलते ही शहर में रमनदीप के समर्थकों में रोष फैल गया। इस हत्या से आक्रोशित लोगों ने वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद भूपेंद्र सैनी उनके समर्थकों पर पुलिस अधिकारियों से मिलकर हत्या का आरोप लगाते हुए रतिया-फतेहाबाद रोड स्थित सुखचैन नहर के पास स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया।

जाम लगा रहे प्रदर्शनकारी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन और पार्षद भूपेंद्र सैनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सहित आला अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पार्षद एवं अन्य नामित व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने एवं आरोपियों को हिरासत में लेने की बात बताई तब जाकर लोग शांत हुए। जाम के कारण स्टेट हाइवे पर आवागमन लगभग पांच घंटे बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



            जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व वार्ड नंबर छह से चुनाव लड़ने वाले दो उम्मीदवारों में नवनिर्वाचित पार्षद भूपेंद्र सैनी और रमनदीप पिंचु के समर्थकों में विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के सात समर्थक घायल हो गए थे। झगड़े के बाद से पराजित उम्मीदवार रमनदीप का भाई अमनदीप लापता हो गया था।

इस बारे में दो दिन पूर्व अमनदीप की मां गुरदीप कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 346 का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घायल कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।

झगड़े और अमनदीप के लापता हो जाने के चलते दोनों पक्षों और वार्ड में लगातार तनाव बन गया था। दोबारा झगड़े की आशंका के चलते वार्ड में पुलिस बल तैनात किया गया था। दो दिनों से अमनदीप का पता न चलने पर अमनदीप के परिचित लोग पुलिस पर लापरवाही बरतने और ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे थे।

इसी बीच बुधवार सुबह मिराणा और लाली के मध्य अमनदीप का शव बुधवार सुबह घग्घर नदी में मिल गया, जिसके बाद शहर में तनाव बढ़ गया। शव मिलते ही एएसपी गंगा राम पुनिया ,थानाध्यक्ष रूपेश चौधरी घग्गर नदी पर पहुंचे और शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया।

 शहर में अचानक बढ़े तनाव के कारण प्रशासन ने एहतियातन के तहत जिले भर से कमांडो और पुलिस बल को बुला लिया। तनाव के मद्देनजर ही एएसपी गंगाराम के नेतृत्व में शव को रतिया-फतेहाबाद मार्ग की बजाय पोस्टमार्टम के लिए जल्लोपुर मार्ग से फतेहाबाद ले जाया गया। लापता अमनदीप का शव मिलने के बाद शहर के अनेक लोगों और रमनदीप के सर्मथकों सहित अनेक लोगों ने रतिया-फतेहाबाद रोड़ पर सुखचैन नहर के पास जाम लगा दिया।

लोगों का आरोप था कि अमनदीप की हत्या भूपेंद्र सैनी और उनके समर्थकों एवं पुलिस मिलीभगत से करवाई गई है तथा हत्या कर शव को घग्गर नदी में फेंक दिया गया है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जाम की सूचना मिलने पर फतेहाबाद के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह और एएसपी गंगाराम पूनियां को मौके पर भेजा गया। बाद में एसपी ओपी नरवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि पहले ही इस केस में धारा 346 के तहत मामला दर्ज है।

अब अमनदीप की मां गुरदीप कौर के बयानों के आधार पर धारा 302 और अन्य धारा जोड़कर छह लोगों भूपेंद्र सैनी उसके पुत्र गगनदीप, बबली, कृष्ण, महा सिंह, गिरी और कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने लोगों को बताया कि पार्षद भूपेंद्र सैनी सहित तीन लोगों को पूछताछ के हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच करके ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



   इसी बीच लोगों का ये भी आरोप था कि मिलीभगत करने वाले पुलिस डीएसपी और एसएचओ पर कार्रवाई होनी चाहिए। तभी वह जाम खोलेंगे। इसी बात को लेकर कुछ लोग एसपी से भी उलझ पड़े। हालांकि एसपी के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम हटा दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें