सोमवार देर रात्रि भूना रोड स्थित मोड़ पर भूना के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव कुमार अपनी स्विफ्ट कार सहित नहर में जा गिरे। उन्होंने मौके पर मुस्तैदी दिखाई और कार के शीशे तोड़कर कार से बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को नहर से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार भूना के मेडिकल आफिसर डॉ. राजीव अपने पैतृक शहर मानसा से भूना वापिस जा रहे थे कि रात 1 बजे के करीब भूना रोड पर स्थित त्रीव मोड पर उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही की हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और डॉ. राजीव 8 फुट गहरे पानी की नहर में तत्परता के साथ हौसला दिखाते हुए कार के पीछे वाले शीशे को तोड़कर बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।