फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: किशोर से कुकर्म करने के दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

Thu, 11 Aug 2022 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

अदालत ने दोषी पर साथ ही 12 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और फास्ट ट्रैक कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। सितंबर 2019 को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में एक किशोर को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर उससे कुकर्म करने के मामले में दोषी को कोर्ट ने बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 12 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश बलवंत सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


बता दें कि भूना थाना पुलिस ने भूना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके पड़ोसी के खिलाफ तीन सितंबर 2019 को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया था कि उसका 12 साल का भांजा उसके पास दो साल से रह रहा था और गांव में ही कक्षा छठी में पढ़ रहा था।

तीन सितंबर 2019 की शाम को उसका भांजा गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी उसके भांजे को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उससे कुकर्म किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें