फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सांसद दीपेंद्र की यात्रा में दो पूर्व विधायकों समेत 40 लोगों के मोबाइल फोन चोरी, DSP को दी गई शिकायत

Thu, 15 Aug 2024 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सांसद दीपेंद्र की यात्रा में दो पूर्व विधायकों समेत 40 लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। डीएसपी को शिकायत दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
फतेहाबाद पहुंचे दीपेंद्र हुु़ड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार शाम कांग्रेस की ओर से हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा निकाली। लालबत्ती चौक से थाना रोड होकर यह यात्रा पंचायत भवन तक पहुंची। यात्रा में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने पूर्व सीपीएस फतेहाबाद के पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा और रतिया के पूर्व विधायक जरनैल सिंह समेत 40 लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

विज्ञापन


इस मामले की शिकायत डीएसपी जयपाल के पास बुधवार को पहुंची। डीएसपी जयपाल ने उनसे ई-दिशा में शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा। वहीं, बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे यात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की पहचान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें