एक महिला ने अपने जेठ के लड़के पर उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने बताया है कि आरोपी 2011 से उसकी बेटी को हवश का शिकार बना रहा था। 1 जून को जब उसने फिर लड़की को बुलाकर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी तो लड़की ने पूरे घटनाक्रम से अपने परिजनों को अवगम कराया। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भूना निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2011 में अपनी लगभग 16 वर्षीय बेटी के साथ किसी काम से टोहाना आई हुई थी। उस दौरान वह वार्ड 15 में अपने जेठ के घर ठहरी थी। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके जेठ के लड़के अमन ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी इससे उस दौरान घबराहट की वजह से परिजनों को कुछ नहीं बताया।
इसके बाद वर्ष 2012 में वह टोहाना की गौशाला गली में रहने लगी। उसके बाद भी आरोपी ने उसे तंग करना नहीं छोड़ा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि 1 जून को जब वह कंप्यूटर सेंटर पर जा रही थी तो आरोपी ने उसे दोबारा अज्ञात स्थान पर बुलाया और न आने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी। इन सभी घटनाओें से तंग आकर लड़की ने सारी वारदात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस बताया। पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।