फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जींद के चार युवक गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद, कैथल, रतिया और टोहाना से की थी चोरी

Tue, 23 Aug 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रिमांड के दौरान हुए खुलासे तो तीन और आरोपी पकड़े गए। पूछताछ के दौरान अजय खान ने अपने तीन अन्य साथियों के बारे में बताया था। चार सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की है।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की है। पकड़े गए चारों आरोपी जींद जिले के गांव डोबी के रहने वाले हैं। आरोपियों ने रतिया, टोहाना और कैथल से बाइक चोरी किए थे। तीन आरोपियों को पहले न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और चौथे आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


कुलां पुलिस चौकी इंचार्ज करनैल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13/14 अगस्त की रात को गश्त के दौरान जींद जिले के गांव डोबी निवासी अजय खान को बाइक चोरी के प्रयास में गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर एक
दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान अजय खान ने अपने तीन अन्य साथियों के बारे में बताया। 

उसने कहा कि गांव के ही राकेश उर्फ बब्बी, राजेश उर्फ राजू तथा राजेश कुमार भी उसके साथ हैं और चारों ने मिलकर अब तक पांच वाहन चोरी किए हैं। पुलिस ने अजय की निशानदेही पर रतिया शहर से चोरी की बाइक को उसके घर से बरामद कर लिया। अगले दिन ही पुलिस ने उसके साथी राजेश उर्फ बब्बू को भी उसके गांव डोबी गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया और बाद में उसके साथ राजेश उर्फ राजू को भी गांव कंहड़ी के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की।
विज्ञापन


इन दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने डोबी गांव के पास से दो और चोरी की बाइकें बरामद किए। ये दोनों बाइक आरोपियों ने कैथल से चोरी किए थे। इस मामले में फरार चौथे आरोपी राजेश कुमार को पुलिस ने डोबी से गिरफ्तार कर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर नरवाना से दो चोरी की बाइक बरामद किए। यह दोनों बाइक टोहाना से चोरी किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें