फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हड़ी के खेतों में बिजली लाइन डालने पहुंचे बिजली कर्मियों का विरोध, तनाव

Mon, 24 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
जर्जर तार, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
गांव कन्हड़ी के खेतों में से बिजली की हाईवोल्टेज तार निकालने की भनक मिलते ही रविवार को अनेक ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने खेतों के ऊपर से तारें निकालने का विरोध शुरू किया। जानकारी मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को समझाया कि ये विभाग का स्थानीय स्तर पर निर्णय न होकर प्रदेश स्तर पर लिया गया फैसला है। इस पर ग्रामीणों ने अधिकारियों से एक सप्ताह का समय मांगा, ताकि वे इस मामले में पंचायत स्तर पर कोई निर्णय ले सकें।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विभाग के एसडीओ
बिजली विभाग फतेहाबाद के कंस्ट्रक्शन एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा गांव समैण से जमालपुर 33 केवी तक पांच किलोमीटर तक बिजली की लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ साल पूर्व विभाग द्वारा बिजली के पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया था जिसके तहत पोल बिछाने के बाद तार बिछाने का कार्य शुरू किया गया साढे़ तीन किलोमीटर तक तारें बिछा भी दी गई हैं। बाकि बचे डेढ़ किलोमीटर तक तारे बिछाने के लिए जब टीम पहुंची तो गांव के लोगों ने विरोध किया। इसी कार्य को पूर्ण करने के लिए उन्होंने नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार एवं पुलिस को सूचना दी। गांव के लोगों ने 7 दिन का समय मांगा है। ग्रामीणों के मानने के बाद कार्य को पूर्ण कर दिया जाएगा।

क्या कहते हैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट
मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लाईन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। इस कार्य में गांव के लोग बाधा डाल रहे थे। उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था और इसके बाद ग्रामीणों ने 7 दिन का समय मांगा है। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें