फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी रोकने में फिसड्डी जिला पुलिस

Wed, 04 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुलिस कप्तान ओपी नरवाल । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
  वाहन चोरी के मामलों को सुलझाने में फतेहाबाद पुलिस लगातार फिसड्डी साबित हो रही है। ये हम नहीं, खुद जिला पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़े बोल रहे हैं। हालात इस कदर बदतर हैं कि पिछले दो सालों में पुलिस वाहन चोरी के आधे मामले भी नहीं सुलझा पाई है। इसके अलावा 2016 में 2015 के मुकाबले वाहन चोरी की घटनाओं में भी वृद्धि देखी गई है। दूसरी ओर चेन स्नेचिंग को भी रोकने में पुलिस की रफ्तार धीमी है। हां, मर्डर, रेप और डकैती जैसे मामलों को पुलिस ने बेहतर तरीके से सुलझाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


वाहन चोरी बढ़ी, धरपकड़ में पहले से पिछड़ी पुलिस
पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 2015 के मुकाबले 2016 में फतेहाबाद जिले में वाहन चोरी की संख्या बढ़ी है। लेकिन वाहन चोरों को पकड़ने में पुलिस का रिकार्ड बीते साल काफी खराब रहा है। आंकड़ों के अनुसार 2015 में वाहन चोरी के कुल 207 मामले ही दर्ज किए गए थे, जबकि 2016 में ये आंकड़ा बढ़कर 257 तक पहुंच गया। 2015 में पुलिस ने 207 में से 81 मामलों में पुलिस ने चोरों को काबू किया, जबकि साल 2016 में 257 वाहन चोरी के मामलों में से महज 80 मामलों में ही वाहन चोर पुलिस के काबू हुए।

अब भी पकड़ से बाहर कई स्नेचर
2015 में फतेहाबाद जिले में 16 चेन स्नेचिंग की घटनाएं हुई थी। इसमें से सात मामले ही पुलिस सुलझा पाई थी। जबकि 2016 में चेन स्नेचिंग की घटनाएं दोगुनी हो गई। 2016 में चेन स्नेचिंग के 32 मामलों में से पुलिस महज 24 केस ही सुलझा सकी। लगभग 17 चेन स्नेचिंग केस अब भी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


चोरी के आधे मामले अनसुलझे
साल 2016 फतेहाबाद पुलिस के लिए कुछ खास अच्छा नहीं गया। 2015 के मुकाबले चोरी की घटनाएं 2016 में कम हुई, लेकिन सेंधमारी रोकने में भी पुलिस विभाग असफल रहा। 2015 में चोरी की कुल 124 घटनाएं दर्ज हुई। इसमें पुलिस ने 44 मामले सुलझाए तो 2016 में चोरी की वारदातें कम होकर 98 ही रह गई। इन 98 घटनाओं में से भी पुलिस ने 49 मामलों को सुलझा लिया। हां, सेंधमारी में जरूर फतेहाबाद पुलिस पिछड़ी है। 2015 में जहां 199 मामले दर्ज किए गए थे तो बीते साल ये आंकड़ा बढ़कर 201 हो गया। 2015 में पुलिस 199 में से 76 केस सुलझा पाई तो 2016 में 201 में से 77 मामले।

डकैती, रेप और मर्डर मामलों की संख्या बढ़ी
फतेहाबाद पुलिस ने कई मामलों में पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन भी किया है। इनमें डकैती, रेप और मर्डर शामिल हैं। हालांकि रेप और मर्डर की कुल संख्या पहले से अधिक हुई है, लेकिन फतेहाबाद पुलिस इनको ट्रेस आउट करने में कामयाब रही है। रेप के मामलों की बात की जाए तो 2015 में 27 जबकि 2016 में रेप के 39 मामले दर्ज किए गए थे।

पहले से ज्यादा नशीले पदार्थ जब्त
 पिछले साल के मुकाबले 2016 में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पुलिस के हत्थे चढ़ी है। 2015 के मुकाबले 2016 में नशे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार 2016 में 18 किलो अफीम, एक किलो स्मैक, एक किलो 200 ग्राम हेरोइन, साढ़े पांच लाख के करीब नशीली टैबलेट और 2400 के करीब नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।

 जल्द सुलझेंगे और मामले : एसपी
इस बारे में बात करने पर एसपी ओपी नरवाल ने कहा कि जांच लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। जल्द ही कई और मामलों के खुलासा होने की उम्मीद है। जिन क्षेत्रों में कमी रही है, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें