फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: नागरिक अस्पताल में डॉक्टर व मेडिकल करवाने आए व्यक्ति के बीच हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा

Wed, 21 Dec 2022 03:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

भतीजे का मेडिकल करवाने आए व्यक्ति का आरोप है कि नेत्र रोग विशेषज्ञ चक्कर कटवा रहा था, चंडीगढ़ भेजने की धमकी दी और थप्पड़ मारे। वहीं डॉक्टर का आरोप है कि व्यक्ति ने पहले गाली-गलौज की, फिर कमीज पकड़कर थप्पड़ मारे। 
विज्ञापन
मामले में पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ विभाग में बुधवार दोपहर को हंगामा हो गया। डॉक्टर व भतीजे का दिव्यांग मेडिकल करवाने आए व्यक्ति के बीच हाथापाई हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर हाथापाई करके थप्पड़ मारने के आरोप लगाए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कसवां ने इस संबंध में लिखित शिकायत दी है जबकि व्यक्ति ने शिकायत न लिखनी आने का हवाला दिया। जिसे डायल 112 की टीम साथ ले गई।

मामले के मुताबिक गांव सिधानी निवासी जरनैल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका भतीजा देबा आंख से दिव्यांग है। पेंशन के लिए उसका प्रमाण पत्र बनवाना है और यहां पर आए थे। डेढ़ माह पहले आए थे और वापस भेज दिया, इसके बाद बुधवार को दोबारा आए।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जांच के लिए गए तो उसने जांच के लिए कहा, जबकि जांच पहले हो चुकी थी। जब उसने विरोध किया तो उसने कहा कि चंडीगढ़ भेजा जाएगा। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि यहां से चले जाओ, जब उसने विरोध किया तो डॉक्टर ने थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

आंख के मेडिकल के लिए एक व्यक्ति आया था जो कि पहले भी आया था। जांच करने पर पता चला कि वह झूठ बोल रहा है जबकि उसे दिख रहा है। इसके चलते दोबारा बुलाया गया था। बुधवार को दोबारा आया, उसे कहा कि आप चेक करवाकर आएं लेकिन उसके साथ आए व्यक्ति ने चेक करवाने से मना कर दिया और जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। जब उसे रोका गया तो उसने कमीज पकड़ लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। मैंने उसे थप्पड़ नहीं मारा है सिर्फ हाथ पकड़ा था। - डॉ.राकेश कसवां, नेत्र रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें