फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश नहीं आने की बात सुन भड़क लोगों ने जड़ा बैंक पर ताला

Tue, 20 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
बैंक बन्द करके धरने पर बैठे ग्राहक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन



सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के आगे सुबह से लाइन में लगे लोगों को जब सोमवार को कैश नहीं आने की सूचना मिली तो भड़क गए। इस पर लोगों ने हंगामा करते हुए बैंक के शटर को गिराकर उसे ताला लगा दिया। तालाबंदी के दौरान बैंक का गार्ड बैंक के अंदर ही बंद हो गया। गुस्साए लोगों ने बाद में आए मैनेजर और कर्मचारियोें को भी बैंक के अंदर नहीं जाने दिया। लोगों के बढ़ते रोष की जानकारी मिलने पर बाद में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बैंक मैनेजर को साथ ले लोगों को शीघ्र पेमेंट कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मैनेजर द्वारा कूपन सिस्टम शुरू करने की बात कहने पर लोग शांत हुए व बैंक का ताला खोला गया ।


गांव बाहमनवाला निवासी मिट्ठू सिंह, चन्दोकलां निवासी जसवंत सिंह, रतिया निवासी कश्मीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, लांबा निवासी अवतार सिंह सहित अन्य गांवों से आए सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से पंजाब एंड सिंध बैंक से नकदी निकालने के लिए आ रहे हैं, लेकिन बैंक  कर्मचारी उन्हें नाममात्र की नकदी दे रहे हैं। इससे उन्हें घर का खर्च भी चलाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को भी काफी ग्राहक बैंक में नकदी लेने आए थे लेकिन बैंक अधिकारियों ने पेमेंट खत्म होने की बात कहकर बचे लोगों को सोमवार को कैश देने की बात कही। इसके बाद सोमवार सुबह होते ही काफी संख्या में लोग पेमेंट लेने के लिए लाइन में लगे थे। साढ़े नौ बजे के लगभग बैंक का गार्ड धर्मवीर आया और बैंक के अंदर गया।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि लगभग 10:30 बजे कर्मचारी जब बैंक में प्रवेश करने लगे तो उन लोगों ने लाइन में लगे लोगों को कह दिया कि आज कैश नहीं आएगा। इस पर लोग भड़क उठे और उन्होंने बैंक मैनेजर हरीश मदान सहित अन्य बैंक कर्मियों को अंदर नहीं जाने दिया। गुस्साए लोगों ने बैंक का शटर गिराकर शटर को ताले लगा दिया और बैंक के आगे बैठ कर नारेबाजी शुरू कर दी। बैंक कर्मियों ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने।

सूचना पर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सहायक थानाध्यक्ष जगदीश कुमार, चौकी इंचार्ज करण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन लोगो में बैंक के प्रति इतना रोष था कि वह बिना नकदी मिले कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने देने की बात पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक थानाध्यक्ष व बैंक के कर्मचारी लोगों को समझाते रहे लेकिन लोग नहीं माने। बाद में उपभोक्ताओं ने कूपन सिस्टम की मांग की, जिसे प्रबंधक ने मान लिया। इसके बाद लोगों ने तालाबंदी समाप्त की।


बेटी शादी के लिए एक सप्ताह से काट रहा हूं चक्कर
महमदकी निवासी हरदेव सिंह ने बताया कि उसकी लड़की की शादी है और तैयारियों के लिए नकदी लेने के लिए वह एक सप्ताह से पंजाब एंड सिंध बैंक के चक्कर काट रहा है। यहां कैश देने के बजाए गोलमोल जवाब दिया जा रहा है।


कल है भाई की पार्टी , बिन पैसे सब सून
जाखनदादी निवासी जसपाल का कहना है कि कल उसके भाई की शादी की पार्टी है लेकिन पैसों के बिना सब सूना सूना लग रहा है।  बैंक कर्मचारी शादी का कहने के बाद भी रुपये देने से इन्कार कर रहे हैं।


क्या कहते है बैंक मैनेजर
बैंक मैनेजर हरीश मदान का कहना है कि उनके पास शुक्रवार को कैश आया था और उस दिन 12 लाख के करीब कैश बांटा भी गया था। सोमवार को धुंध होने से अब तक कैश नहीं आया है। मंगलवार को कैश आते ही बांटा जाएगा। कैश खत्म होने के बाद बचे ग्राहकों को कूपन उपलब्ध कराकर उन्हें कैश बाटने की योजना भी तैयार की गई है
विज्ञापन



क्या कहते है थानाध्यक्ष
 थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि लोगों को टोकन देने की बात पर संतुष्ट करके धरने को समाप्त करा दिया गया। जिन लोगों को सोमवार को टोकन मिला है, कैश आने पर उनको प्राथमिकता के तौर पर नकदी दी जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें