फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों कोच अटेडेंट गिरफ्तार पुलिस एक लिया रिमांड पर

Mon, 18 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
दो गिरफ्तार। - फोटो : bureau
विज्ञापन
एसी कोच जैसे सुरक्षित ट्रेन के डिब्बे में महिलाओं के पर्स चोरी किए जाने का मामला पुलिस के लिए परेशानी बनता जा रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के शिकार यात्रियों की शिकायत पर हालांकि पुलिस जांच में जुटी है वहीं पुलिस ने मामले के चलते हिरासत में लिए एसी कोच के दोनों यात्री सहायकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिन्हें टोहाना न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। लेकिन अभी तक मामले से जुड़े एसी कोच के टीटीई से कोई पूछताछ नहीं की गई है। जिससे मामला बड़ा ही संदिग्ध बना हुआ है।
विज्ञापन

कोटा से जम्मूतवी जा रही जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के एसी कोच नंबर बी-1 में दो महिला पर्स चोरी का मामला सुलझ नहीं पाया है। मामले में यात्रियों की शिकायत पर हिरासत में लिए गए कोच के दोनों अटेडेंट जगन सिंह निवासी गांव सौंख जिला मथुरा व सुरेंद्र सिंह निवासी एकड़ा यूपी पर पुलिस ने धारा 120बी के  तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि पुलिस पूछताछ में दोनों कोच अटेडेंट ने बताया कि उनका काम केवल यात्रियों को बेडिंग सुविधा देना है। कोच के दरवाजों को किस स्टेशन पर खोलना व उसे बंद रखना है इसकी जिम्मेदारी पूर्ण तौर पर कोच के टीटी की है। उसी के अनुसार दरवाजों को खोला व बंद किया जाना होता है। दोनों ने कहा कि वह पूर्ण तौर पर निर्दोष हैं।
विज्ञापन

कोच के टीटी ने पी रखी थी शराब
मामले बारे दोनों अटेडेंट ने इस बात का भी खुलाया किया कि जिस रात को यह घटना घटी तो उस डिब्बे के टीटी ने शराब भी पी रखी थी। लेकिन उससे डर के मारे उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई। अटेडेंट जगन सिंह ने बताया कि एक यात्री जींद से सवार हुआ था। जिसके बाद उसे उसकी सीट पर बेड शीट इत्यादि देने के बाद वह भी दरवाजों को बंद करके सो गया। उसके बाद महिलाओं के पर्स चोरी होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
पहली बार कर रहा था ड्यूटी
मामले में गिरफ्तार किए गए 21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह पहली बार ही अटेडेंट की ड्यूटी कर रहा था। उसे तो अभी तक उसके काम बारे भी अच्छी तरह सेे बताया नहीं गया था। उसने कहा कि उसे तो यह भी नहीं पता था कि डिब्बा कहां व कौन से स्टेशन पर खोलना है। वह सारे गेट बंद करके ही सोया था।
टीटी से भी होगी पूछताछ
रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी चरण सिंह ने कहा कि मामले में दोनों अटेडेंट से पूछताछ कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके बयान लिए गए हैं। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
दोनों की होती है जिम्मेदारी
एसी कोच में यात्रियों को चढ़ाने व उतारने की जिम्मेदारी कोच अटेडेंट व टीटी की होती है। अटेडेंट यात्रियों को उनके स्टॉपेज के बारे में बताता है। व स्टेशन आने पर यात्रियों को चढ़ाता है। अगर अटेडेंट न हो तो इसकी सारी जिम्मेदारी टीटी की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें