फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली केमिकल्स देने का आरोप,गुजरात के सेल्समैन पर केस

Tue, 03 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के श्री बाला जी केमिकल्स अयाल्की के प्रोपराइटर से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। गुजरात में एक कंपनी के सेल्समैन ने प्रोपराइटर महेंद्र सिंह को साबुन बनाने का केमिकल्स का सैंपल तो असली दिखाया मगर उसको नकली केमिकल्स भेज दिया। प्रोपराइटर ने पुलिस में शिकायत देकर सेल्समैन केतन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

  प्रो. महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने गुजरात की एक कंपनी से साबुन बनाने का केमिकल्स लेना था। उसकी कंपनी का सेल्समैन केतन कुमार निवासी कलाल तहसील चहथराल जिला गुजरात सैंपल लेकर शहर के कालू राम होटल में ठहरा और उसे सैंपल दिखाया। सैंपल एकदम सही था और उनकी डील हो गई। उसने केमिकल्स मंगवाने के लिए सेल्समैन को 1 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए और बाकी अढ़ाई लाख रुपये कंपनी के खाते में डलवा दिए। महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जब उसके पास केमिकल्स आया तो वह मिलावटी था और जांच कराने पर उसका सैंपल फेल हो गया। इस पर उसने सेल्समैन से बात की तो उसने उसे पैसे लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें