फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां पर तान दी पिस्तौल

Sun, 15 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहर के आजाद नगर में भूमि विवाद में एक युवक ने अपनी मां पर ही पिस्तौल तान दी। उसने अपनी मां को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बेटे की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी के पास 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी अलका देवी ने पुलिस में शिकायत दी कि उसका बेटा अर्जुन जमीन व प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर उससे लड़ाई झगड़ा करता था। 12 मई की रात को वह घर पर बैठी थी। इसी दौरान उसका बेटा अर्जुन आया और उससे झगड़ा कर लिया। जब उसने विरोध किया तो उसने पिस्तौल निकाल ली और जान से मारने की धमकी दी। उसने शोर मचाया तो वह भाग निकला। महिला ने इस संबंध में गुरुनानक पुरा चौकी में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें