फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने ठोंकी पुलिस की पीठ, कार से तीन लाख ले उड़े लुटेरे

Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
भूना में लूट की योजना बनाते बदमाशों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को एएसपी जिस वक्त भूना एवं सीआईए के अधिकारियों की पीठ थपथपा रहे थे, उसी समय गोल मार्केट के सामने उकलाना रोड पर मेन बाजार में नकाबपोश युवक कार का शीशा तोड़ तीन लाख रुपये लूटकर ले गए। इस वारदात से मेन बाजार में अफरातफरी मच गई। वहीं, लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


वारदात महमदपुर रोही के किसान के साथ हुई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी गंगा राम पूनिया, एसएचओ सुरेंद्रा व सीआईए इंस्पेक्टर अनूप सिंह वारदात स्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य पहलुओं की जांच शुरू की।

गांव महमदपुर रोही निवासी सतनाम सिंह विद्युत निगम कार्यालय भूना में कृषि ट्यूबवेल का कनेक्शन लेने के लिए तीन लाख रुपये जमा करवाने आया था। गोल मार्केट के सामने उकलाना रोड पर एग्रीकल्चर स्टोर की दुकान में वह विद्युत से संबंधित मोटर का बिल लेने के लिए चला गया। पीछे से नकाबपोश दो युवकों ने कार की ड्राईवर साइड का शीशा तोड़ा और कार में रखे तीन लाख रुपये की नकदी निकाल कर ले गए।
विज्ञापन


किसान सतनाम सिंह ने बताया कि वह करीब दस दिन पहले उसने फतेहाबाद बैंक से यह राशि निकलवाई थी।   शुक्रवार को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए भूना में उपरोक्त तीन लाख रुपये की राशि जमा करवाने आया था। नकाबपोश युवकों ने कार का शीशा तोड़कर नकदी निकाल ली। शहर के बीच में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

एएसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीमें कार से तीन लाख रुपये निकाल कर ले जाने के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें