फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने छुड़ाया

Sun, 22 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में थाना में अपहरण के प्रयास की शिकायत देने पहुंचे जरनैल व अन्य दुकानदार। - फोटो : bureau
विज्ञापन
कैंची चौक स्थित एक दुकानदार को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग दुकानदार जरनैल सिंह को उसकी दुकान से उठाकर बढ़ईखेड़ा ले गए थे जहां उसे कुछ ग्रामीणों ने छुड़वाया। दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार जरनैल सिंह ने बताया कि वह वाहनों के क्रय-विक्रय का काम करता है। दोपहर साढे़ ग्यारह बजे जब वह दुकान पर बैठा था तो पास की दुकान सुरेंद्र टाइपिस्ट के पास गाड़ी पर सवार होकर सात- आठ बदमाश आए और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को लेकर झगड़ा करने लगे। जब वह बीच बचाव में आया तो आरोपी उससे ही मारपीट करने लगे। इसी बीच आरोपी जबरदस्ती उसे खींचकर फीगो गाड़ी में डाल दिया तथा गांव बिढाईखेडा ले गए। वहा पर कुछ ग्रामीणों ने उसे छुड़वाया। इस मामले को लेकर दुकानदार कर्मवीर सैनी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, सुरेंद्र, अशोक मेहता, वीनस, भूरिया आदि दर्जनो लोग कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाना शहर पंहुचे। जहां आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिघ्र कार्रवाई न होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी।

क्या कहते है थाना शहर प्रभारी
इस बारे में थाना शहर प्रभारी हरबंस लाल ने बताया कि दुकानदार अपहरण मामले की शिकायत लेकर उनके पास आए है तथा मामले की जांच की जा रही है। जो भी मामला सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें