न्यायालय के आदेश पर सदर पुलिस ने गांव चंदड खुर्द के पूर्व सरपंच सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
गांव चंदड निवासी मंगल सिंह ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि मनरेगा के तहत उसकी बैंक की कापी के साथ जालसाजी करके उसके खाते से मंगल सिंह पुत्र हाकम सिंह, गांव के तत्कालीन सरपंच बलराज, ग्राम सचिव दीपक, नरेंद्र, जसवीर और बैंक कर्मी महावीर ने फर्जी कागजात तैयार कर उसके खाते से हजारों रुपये की नकदी निकलवा ली है। कोर्ट में केस जीतने के बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने 6 लोगों पर धारा 420, 120बी, 467, 468, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।