फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरापोस्त तस्कर पकड़ने गई सीआईए टीम पर हमला, आरोपी को छुड़वाया

Tue, 25 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 रविवार शाम सीआईए स्टाफ की टीम चूरापोस्त तस्कर को पकड़ने जब कलोठा की ढाणी पहुंची तो वहां मौजूद तस्कर के दो दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुष साथियों ने पुलिस टीम का विरोध करते अपने साथी को छुड़ा लिया। इस दौरान दो पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गए। सीआईए ने इस मामले में पुलिस ने चूरापोस्त तस्करों से 7 किलो 900 ग्राम कचरा डोडा बरामद कर पुलिस ने तीन नामजद और दो दर्जन के करीब अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।


पुलिस टीम के सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कलोठा की ढाणी में लखविंद्र नामक व्यक्ति के पास तस्करी के लिए चूरापोस्त है। जब सीआईए टीम ने सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह के नेतृत्व में रविवार शाम कलोठा ढाणी में छापा मारा तो उसके कब्जे से 7 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस टीम जब लखविन्द्र को काबू कर अपने साथ ले जाने लगी तो उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इस पर उसके परिजन कुलदीप सिंह, राणा सिंह और अन्य दो दर्जन महिलाएं व पुरुष मौके पर पहुंच गए तथा ये लोग पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। थोड़ी ही देर में ये लोग पुलिस से उलझ पड़े और जबरन पुलिस के कब्जे से लखविंद्र छुड़ा लिया और मौके से लेकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस के दो कर्मचारियों को चोट भी आई। सीआईए स्टाफ ने इसकी सूचना रतिया पुलिस को दी, इसके बाद भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा लेकिन तब तक आरोपी व उसके सभी साथी मौके से फरार हो चुके थे। घायल पुलिसकर्मियों का रतिया सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं पुलिस ने चूरापोस्त को कब्जे में लेकर लखविन्द्र, कुलदीप, राणा सहित दो दर्जन के करीब महिला व पुरुषों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है पुलिस पर हमला
क्षेत्र में चूरापोस्त और अवैध कारोबार करने वाले तस्करों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। इससे पहले भी रतिया क्षेत्र में कई बार तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर तस्कर और उनके सहयोगियों ने न केवल तस्करों को छुड़वाया बल्कि पुलिस टीम के सदस्यों पर हमलाकर उन्हें घायल भी कर दिया। तस्करों ने जहां रविवार रात को कलोठा में पुलिस टीम पर हमला किया है। इससे पहले कुछ महीने पूर्व लाली और गांव बाहमनवाला में भी तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों और उनके सहयोगियों पर हमला कर तस्करों को छुड़वा लिया था ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें