फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बेटे ने गांव की भांजी से की शादी, लोगों ने डाला दबाव तो पिता ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

Mon, 14 Nov 2022 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

जींद के गांव कुचराना के रहने वाले वीरभान का शव टाउन पार्क के पास मिला। 25 पर मामला दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के सामने खाली पडे़ प्लॉट के सामने पेड़ से एक बुजुर्ग का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की पहचान जींद के गांव कुचराना निवासी वीरभान के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर 25 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कुचराना निवासी सुशील कुमार ने बताया कि करीब दो माह पहले उसके बडे़ भाई गुरनाम सिंह ने गांव की भांजी व पंजाब के बनारसी गांव की रहने वाली मनप्रीत से कोर्ट मैरिज कर ली थी जिसके बाद से लड़की के मामा सुशील ने कई बार सामाजिक पंचायतें कीं।

उसने बताया कि शीशपाल उर्फ भोलू सरपंच, रमेश कुमार, सतपाल फौजी, अनूप आदि पंचायतों में शामिल थे। जिन्होंने उनके परिवार पर काफी दबाव बनाया और घर पर तोड़फोड़ भी की थी जिस कारण उसके पिता वीरभान 12 नवंबर को रात के समय करीब 3 बजे घर से बिना बताए चले गए थे।
विज्ञापन


रविवार को उसके पिता का शव मिलने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में जांच करने पर उसके पिता की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उक्त लोगों द्वारा मकान में तोड़फोड़ करना, जान से मारने की धमकी देने के कारण सुसाइड करना बताया है। 
 
25 लोगों के नाम सुसाइड नोट में दर्ज
मृतक के बेटे के अनुसार उसके पिता ने सुसाइड नोट में शिशपाल सरपंच, रमेश, चंद्रभान, रामेश्वर, रामेशर, भीरा, प्रेमा, रामनिवास दिवाना, नरेश, चांदी राम, सतपाल, सता, प्रवीण किस्मत, दलजीत, धर्मबीर राम, अनुप, मनोज, ऋषिया, पकंज, सतीश, डविड, अनिल, बलिंदर व अन्य के नाम शामिल किए हैं।

सुशील ने कहा कि उक्त लोगों ने उनके परिवार के ऊपर नाजायज दबाव बनाया है और इसी दबाव के चलते उसके पिता बीरभान उर्फ भान ने शहर में हिसार से डांगरा बाईपास रोड पर पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

टाउन पार्क के सामने मिले शव की पहचान जींद के अलेवा थाने के अंतर्गत आने वाले कुचराना गांव के वीरभान के तौर पर हुई है। नागरिक अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है, परिजनों के ब्यान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - राजपाल सिंह, शहर थाना प्रभारी, टोहाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें