फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: रंजिश में पार्षद व उसके भाई पर हमला, पुलिस को दी शिकायत, वीडियो वायरल

Mon, 28 Oct 2024 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

एक पार्षद व उसके बेटों पर हमला करने का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें हाथ में डंडे लेकर युवक दौड़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर के श्मशान भूमि वाली गली में सोमवार सुबह वार्ड 26 के पार्षद कपिल खत्री व उसके भाई पर युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने डंडों से गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


पार्षद ने मामले की लिखित शिकायत शहर पुलिस को दी है। हमले को लेकर एक पार्षद के बेटों पर आरोप लगाया गया है। हमला रंजिश का मामला बताया जा रहा है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें युवक हाथ में डंडे लिए हुए दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कपिल खत्री ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने भाई तेजिंद्र के साथ भतीजे को स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। परशुराम चौक से जैसे ही गाड़ी अपेक्स स्कूल की तरफ मोड़ी तो कुछ युवकों ने हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

हमलावरों के पास तेजधार हथियार और डंडे थे। आरोप है कि हमलावर कार और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और घर से ही पीछा कर रहे थे। पार्षद के अनुसार कई दिनों एक वार्ड के पार्षद के बेटों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही है। इसको लेकर पहले भी शिकायत दी जा चुकी है। शहर थाना प्रभारी प्रह्लाद राय ने बताया कि मामले में सूचना आई थी और संबंधित पार्षद को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन


 मामले में सूचना आई थी और संबंधित पार्षद को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी। - प्रह्लाद राय, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें