फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी ने की नाबालिग की हत्या: स्कूल में कहासुनी के बाद दी देख लेने की धमकी, RMP पिता की कैंची घोंपी

Fri, 10 Jul 2026 09:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया

सार

गांव निवासी अरमान और नवनीत दोनों सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे। स्कूल के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को शाम को गांव के मुख्य चौक पर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बादलगढ़ में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरकारी स्कूल में साथ पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक नाबालिग ने अपने ही 14 वर्षीय सहपाठी अरमान की कैंची घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अरमान और नवनीत दोनों सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे। स्कूल के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को शाम को गांव के मुख्य चौक पर देख लेने की धमकी दी।

धमकी के मुताबिक, दोनों किशोर गांव के चौक पर पहुंच गए। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई और वे आपस में हाथापाई करने लगे। बताया जा रहा है कि नवनीत के पिता इसी चौक में आरएमपी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर नवनीत अपने पिता की दुकान के अंदर गया और वहां रखी कैंची उठाकर अरमान की छाती में घोंप दी। कैंची लगने से अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों बच्चे आपस में पड़ोसी थे। 

सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें