फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: अवैध रूप से क्लीनिक चलाने के आरोप में दो सगे भाईयों पर केस दर्ज, सीएम फ्लाइंग ने मारा था छापा

Tue, 22 Aug 2023 11:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में क्लीनिक संचालक ने साथ में ही मेडिकल स्टोर भी खोल रखा था, जिसका लाइसेंस भी उसकी पत्नी के नाम पाया गया। औषधि विभाग ने भी उसे शोकॉज नोटिस जारी किया है। जिस समय टीम ने छापेमारी की थी, उस समय क्लीनिक के अंदर पांच बेड लगे हुए मिले।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गुरु नानकपुरा मोहल्ला में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक चलाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ.राशिद की शिकायत पर दो सगे भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने विनायक मेडिकल स्टोर व श्रीराम क्लीनिक के संचालकों गांव नूरकीअली निवासी रमेश कुमार व राकेश कुमार के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15(2), 15 (3) और आईपीसी की धारा 336 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग ने मारा था छापा
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर गुरु नानकपुरा मोहल्ला स्थित श्रीराम क्लीनिक पर छापेमारी की थी। क्लीनिक के साथ ही मेडिकल स्टोर भी चलाया जा रहा था।  क्लीनिक संचालक के पास न तो क्लीनिक चलाने का कोई लाइसेंस था और न ही डिग्री के कोई कागजात। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक में रखे सभी उपकरण व दवाएं सील कर दी थी।

क्लीनिक संचालक ने साथ में ही मेडिकल स्टोर भी खोल रखा था, जिसका लाइसेंस भी उसकी पत्नी के नाम पाया गया। औषधि विभाग ने भी उसे शोकॉज नोटिस जारी किया है। जिस समय टीम ने छापेमारी की थी, उस समय क्लीनिक के अंदर पांच बेड लगे हुए मिले। इनमें से तीन बेडों पर मरीज मिले, जिनको ग्लूकोज की बोतलें लगी हुई थी। मेडिकल स्टोर व क्लीनिक के बीच की दीवार में एक खिड़की थी, जिसमें से मेडिकल हॉल से क्लीनिक में दवाइयां सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ.राशिद की शिकायत पर क्लीनिक व मेडिकल स्टोर संचालक दोनों भाईयों रमेश कुमार व राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है। -महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें