फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक सहित चार को जुआ खेलते दबोचा, 72 हजार की जुआ राशि बरामद

Sat, 05 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चारों को मौके से दबोच लिया और उनके पास से 72 हजार 410 रुपये की जुआ राशि बरामद की है। शहर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सिरसा रोड पर लजीज होटल में जुआ चल रहा है। एसपी ओपी नरवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल चारों तरफ से होटल को घेर लिया।

जिससे आस पास हड़कंप मच गया। पुलिस ने छापे के दौरान हांसपुर निवासी जसबीर उर्फ जस्सा, हिजरावां कला निवासी बिंदाराम उर्फ बिन्द्र, मोहनलाल निवासी थेड़ी तथा होटल संचालक रणबीर सिंह निवासी ठाकर बस्ती को दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 72 हजार 410 रुपये की जुआ राशि बरामद की। इस दौरान पुलिस टीम में एसएचओ दिनेश कुमार, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह भी मौके पर थे। 

रिक्शे पर उठाकर ले गई एक्टिवा
छापे के बाद पुलिस ने आरोपियों से थाने में ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ में एक्टिवा की डिग्गी में राशि होना बताया गया।

जिसके बाद एसएचओ दिनेश कुमार दोबारा होटल पहुंचे और साइड में खड़ी एक्टिवा की डिग्गी खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुली। जिसके बाद पुलिस एक्टिवा को रिक्शे पर उठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें