फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों पर दर्ज तीन मुकदमे होंगे वापिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। जींद में होने वाली अमित शाह की रैली को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा दिल्ली में जाटों से हुई वार्ता पर कार्य करते हुए सरकार की ओर से जाट समुदाय पर दर्ज मुकदमे वापिस लिए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके तहत उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार सदर थाना व शहर थाना में दर्ज तीन मुकदमों को वापिस लेने के आदेश संबंधित थानों में पहुंच चुके हैं। इन मुकदमों में जाट आरक्षण के दौरान सघर्ष समिति सदस्यों द्वारा लगाए गए जाम व सरकारी संपत्ति को नुकसान करने के सैकड़ों लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे। जिन्हें बुधवार को वापिस लेने के आदेश आ चुके है। इस बात की पुष्टि थाना सदर प्रभारी ने भी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें