फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर डाली मोदी की रैली स्थगित होने की झूठी पोस्ट, बीजेपी ने दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ऐन पहले कांग्रेस नेता भवानी सिंह की एक फेसबुक पोस्ट विवादों में घिर गई है। बीजेपी ने इस पोस्ट पर ऐतराज जताते हुए बकायदा कांग्रेस प्रदेश सचिव भवानी सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता भवानी सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी की फतेहाबाद रैली स्थगित हो गई है। बीजेपी आईटी विंग के इंचार्ज कंवल चौधरी ने इस मामले में एसपी विजय प्रताप सिंह को एक औपचारिक शिकायत दी है। हालांकि मामला बढ़ता देखकर कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। एसपी को दी औपचारिक शिकायत में कंवल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रदेश सचिव भवानी सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आठ मई को होने वाली रैली स्थगित है। कंवल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है और इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस मामले में फिलहाल डीडीआर लिखी जा रही है। इसके बाद कानूनी सलाह लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र कंबोज, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें