फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के एक मोहल्ले में युवक ने महिला को घर में अकेला पाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी 23 साल की महिला ने बताया कि साहिल निवासी गांव बनगांव का उनके घर पर आना जाना था। 20 अप्रैल की शाम को वह उसके घर आया हुआ था। इस दौरान घर में कोई नहीं था और आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। यही नहीं जाते समय वह उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है। उसने बाद में आपबीती अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें