फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला को किया दहेज के लिए तंग, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर महिला को भेज अश्लील संदेश और तस्वीरें, दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
फतेहाबाद/टोहाना। उपमंडल के गांव की एक महिला उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के प्रताड़ित करने, अश्लील वीडियो के बहाने ब्लैकमेल करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर, दो देवरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति फोटोग्राफर व किरयाणा की दुकान में कार्य करता है तथा 15-20 दिनों में घर आता है। उसने बताया कि वह ससुराल में रहती थी तथा उसकी सास, ससुर, व देवर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष के लोग उसे गाड़ी की मांग करते तथा उससे मारपीट करते थे। उसने बताया कि उस समय उसकी मां ने किसी से पचास हजार रुपये उधार लेकर दिए उसके बाद भी मेरे साथ मारपीट की जाती थी। जब घर पर कोई नहीं होता था तो उसका देवर छेड़छाड़ करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके लड़का पैदा होने पर जब उसकी मां कुछ सामान लेकर आई तो उसके देवर व पति ने उसकी माता और भाई के साथ हाथापाई करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। कुछ दिन बाद उसकी सास ने झगड़ा कर उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया तथा उसका फोन छीन लिया तब उसने पड़ोसियों के फोन से घटना परिजनों को बताई जिसके बाद पंचायत की गई। उसने बताया कि उसके बाद उसे घर से निकाल दिया तथा फोन पर बदनाम करने की धमकी देने लगे। पीड़िता के अनुसार 27 फरवरी को व्हाट्सएप पर उसके देवर ने अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजी। जब महिला ने विरोध जताया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में विवाहिता के पति, दो देवरों, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें