फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मोग के कारण टकराए वाहन, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से भरी स्कूली वैन सहित कई वाहन टकराए
विज्ञापन

रतिया। रतिया में भी दो स्कूली वाहनों सहित तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसों में दो बाइक सवार युवक घायल हुए हैं, वहीं स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। सोमवार सुबह स्मॉग और धुंध के चलते रत्ताखेड़ा और रतिया के बीच खड़ी ट्राली से क्रूजर की टक्कर हो गई। क्रूजर में सवार दो छात्र और चालक बाल बाल बच गए। क्रूजर गाड़ी रत्ताखेड़ा से बच्चों को लेकर टोहाना के निजी स्कूल में छोड़ने जा रही थी। वहीं लालवास गांव के पास एक निजी स्कूल की वैन स्मॉग और धुंध के चलते एक ट्रॉली से जा टकराई। समय रहते ब्रैक लगने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके अलावा नथवान के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुढाखेड़ा निवासी मंगत और वीरपाल घायल हो गए। घायलों को आसपास के राहगीरों ने रतिया के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें अग्रोहा रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें