फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव एमपी रोही में पंचायती गली बना रहे ठेके दार का ट्रेक्टर-ट्राली चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्दपुर रोही में पंचायती गली बना रहे ठेकेदार के ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि उसने गांव एमपी रोही में गली बनाने का ठेका लिया हुआ है। इसलिए उसका ट्रैक्टर व ट्राली गांव एमपी रोही में सीमेंट व बजरी डालने आए हुए थे। शिकायत के अनुसार चालक ने ट्रैक्टर को गली में एक साइड में रोका हुआ था। आरोप है कि शनिवार की रात को किसी अज्ञात ने उसका ट्रैक्टर व ट्राली चोरी कर ली। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें