फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, दानपात्र उड़ाया, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने मंदिर से दानपात्र उड़ाया, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव दैयड़ में अज्ञात चोरों ने कालीमाता के मंदिर में रखा दानपात्र पार कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात एक बजे चोर पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए और मंदिर की मूर्ति के सामने रखा दानपात्र लेकर फरार हो गए। जाने से पहले उन्होंने मूर्ति के आसपास भी रूपयों की तलाश भी की। मंदिर के पुजारी ने सुबह दानपात्र गायब देखकर पुलिस को व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी है। बताया जा रहा है कि मंदिर के दानपात्र में हजारों रूपये थे। गांव दैयड़ के ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि चोरों को पकड़वाने वालों को पंचायत की ओर से 11 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें