फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को दो साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भट्टूकलां क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती से गांव का ही एक युवक दो साल तक शादी के नाम पर रेप करता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। बाद में युवक युवती से शादी करने से साफ मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं युवक अब दूसरी युवती से शादी भी कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। महिला पुलिस ने आरोपी युवक व उसके परिजनों पर रेप, गर्भपात करवाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिले में दो स्थानों पर एक नाबालिग व एक युवती से छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए हैं। महिला पुलिस ने इस संबंध में भी दो युवकों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय युवती ने बताया कि सुनील ने उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। वह उससे दो साल से रेप करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। जब उसने सुनील को इस बारे में बताया तो उसने कहा कि वह गर्भ गिरा दे, इसके बाद वह शादी कर लेगा। आरोप है कि इसके बाद सुनील ने उसका गर्भपात करवा दिया और इस काम में उसका भाई राकेश, अमरती देवी, हरदत्त तथा सुनील की दो बहनें भी शामिल थी। जब उसने सुनील को शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं अब सुनील ने कहीं और अपना रिश्ता करवा लिया है और वह दूसरी युवती से शादी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने भूना के एक गांव की महिला की शिकायत पर जैका के खिलाफ अश्लील हरकतें करने व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी गांव में अपने चाचा के घर जा रही थी। जैका ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे अश्लील हरकतें की। आरोप है कि जैका ने उसकी बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए। इसी प्रकार फतेहाबाद के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बलजीत सिंह ने उसकी बेटी का बुरी नियत से पीछा किया। उसने बताया कि उसकी बेटी पढ़ने के लिए शहर आती है और पिछले 2-3 महीनों से बलजीत उसकी बेटी का पीछा कर रहा था। वह फतेहाबाद के बस स्टैंड पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ भी करता रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें